Gujarat Bhulekh Land Record | गुजरात भूलेख लैंड रिकॉर्ड चेक कैसे करे

Gujarat Bhulekh क्या है?

गुजरात राज्य के अंतर्गत आने वाली जितनी भी जमीन है उसकी सारी जानकारी को Gujarat Bhulekh कहते है। गुजरात भूलेख में जमीन से जुड़ी सारी जानकारियां हमे प्राप्त होती है, जैसे की जमीन के मालिक का नाम, जमीन का क्षेत्रफल, जमीन की खाता संख्या, जमीन किस क्षेत्र में आती है, कितनी उपजाऊ है आदि सारी जानकारी हमे मिलती है। यह भूलेख सरकारी कामों में इस्तेमाल किया जाता है। इस भूलेख को हम सरकारी दफ्तर जाकर अथवा ऑनलाइन तरीके से प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन तरीके से प्राप्त करने के लिए हमे राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Gujarat Bhulekh लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन

अक्सर हमे हमारी जमीन से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए हो तो हमे सरकारी दफ्तर में जाकर वो जानकारी प्राप्त करनी होती थी। इस प्रक्रिया में कई दिन लग जाते है और हमारा समय भी बर्बाद होता है। लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखकर गुजरात राज्य सरकार ने एक ऑनलाइन एप और वेबसाइट बनाई है जिसके माध्यम से हम हमारे जमीन संबंधित जानकारी प्राप्त कर सके। आपको राज्यस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद जमीन संबंधित सारी जानकारी मिल जायेगी। आप इस डॉक्यूमेंट की प्रिंट भी निकल सकते है और इसे सरकारी कामों में इस्तेमाल भी कर सकते है।

Gujarat Bhulekh लैंड रिकॉर्ड डिटेल्स

AnyRoR इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको भूलेख गुजरात की सारे लैंड रिकॉर्ड की डिटेल मिल सकती है। आपको जमीन के मालिक का नाम, जमीन का प्रकार, जमीन का क्षेत्रफल, जमीन कितनी उपजाऊ है आदि सारी डिटेल्स इस गुजरात भूलेख(Gujarat Bhulekh) की वेबसाइट पर मिल जायेगी। यह ऑनलाइन वेबसाइट बहुत ही उपयोगी है, क्योंकि इस पर हम सारी महत्वपूर्ण डिटेल्स प्राप्त होती है।

Gujarat Bhulekh लैंड रिकॉर्ड डॉक्यूमेंट

हम राज्य सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://anyror.gujarat.gov.in/ से निम्न प्रकार के डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकते है।

  • 7/12 डॉक्यूमेंट
  • 8/12 डॉक्यूमेंट

Gujarat Bhulekh लैंड रिकॉर्ड फीस 

आपको अपनी जमीन से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए जो तो आपको 7/12 निकालना पड़ता है। लेकिन अगर आपने यह लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन तरीके से निकाला है तो आपको कोई भी शुल्क देने की आवश्कता नहीं है। लेकिन अगर आप सरकारी दफ्तर में जाकर लैंड रिकॉर्ड निकालते है तो आप को वहा शुल्क भरना होगा। 

Important Link

Gujarat Bhulekh Online :Click Here
Mobile App Link :Click Here
Official Website : Click Here

Gujarat Bhulekh लैंड रिकॉर्ड चेक कैसे करे। 

यदि आपको गुजरात राज्य के लैंड रिकॉर्ड चाहिए तो आप राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई AnyRoR इस वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। आपको आपकी जमीन संबंधित जानकारी बिना किसी सरकारी दफ्तर में जाने की बजाय ऑनलाइन मिल जायेगी। 

ऑनलाइन लैंड रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का उपयोग करे। 

  • गुजरात लैंड रिकॉर्ड Gujarat Bhulekh को ऑनलाइन तरीके से देखने के लिए आपको राजस्व विभाग की https://anyror.gujarat.gov.in/ इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘view land record’ के विकल्प को चुनना होगा। यदि आपको ग्रामीण का लैंड रिकॉर्ड चाहिए तो आप ‘व्यू लैंड रिकॉर्ड रूरल’ के विकल्प को चुने और आपको शहर का लैंड रिकॉर्ड चाहिए तो आप ‘व्यू लैंड रिकॉर्ड अर्बन’ के विकल्प को चुने।
  • फिर आपको ‘select any one’ का कॉलम दिखेगा यहा आपको आपकी जरूरत नुसार विकल्प चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे पूछी गई सारी जानकारी जैसे की जिले का नाम, सर्वे ऑफिस, सर्वे नंबर, शीट नंबर, आदि सारी जानकारी भरनी होगी। यह सारी जानकारी सही से भरने के बाद आपको वहा दिया गया कैप्चा कोड सही से भरना होगा।
  • इसके बाद आपको ‘गेट रिकॉर्ड डिटेल्स’ के विकल्प को चुनना होगा।

आपके पेज पर आपकी जमीन संबंधित सारी जानकारी होगी। आप इस जानकारी की प्रिंट भी निकाल सकते है।

Gujarat Bhulekh Full Process In Video

गुजरात ऑनलाइन प्रॉपर्टी सर्च कैसे करे 

यदि आप लोगों को प्रॉपर्टी सर्च करनी है तो वो सुविधा भी राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। जिससे की नागरिकों को कोई भी असुविधा का सामना न करना पड़े। 

आधिकारिक वेबसाइट पर प्रॉपर्टी सर्च करने के लिए निम्न प्रक्रिया का उपयोग करे।

  • गुजरात भूलेख(Gujarat Bhulekh) को ऑनलाइन प्रॉपर्टी सर्च करने के लिए आपको https://anyror.gujarat.gov.in/ इस वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से आपको ‘प्रॉपर्टी सर्च’ इस विकल्प को चुनना है।
  • इसके बाद आपको प्रॉपर्टी सर्च करने के कई विकल्प दिखेंगे यदि आपको नाम से सर्च करना हो तो ‘name wise’ इस विकल्प को चुने।
  • उसके बाद आपको कई सारी जानकारी को भरना होगा जैसे की जिले का नाम, सब-रजिस्टर ऑफिस का नाम, पक्ष का प्रकार चुनना होगा, पक्ष का नाम चुनना होगा, अपना नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी भी वहा देना होगा।
  • यह सारी जानकारी को भरने के बाद आपको send verification code इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • वेरिफिकेशन कोड आपको मिल जाएगा, उस वर्फिकेशन कोड को सही से भरने के बाद सबमिट कर दे। 

आपको अपना भूलेख मिल जाएगा।

AnyRoR गुजरात लैंड रिकॉर्ड मोबाइल एप को कैसे डाउनलोड करे 

गुजरात(Gujarat Bhulekh) सरकार ने लैंड रिकॉर्ड को कभी भी देखने के लिए एक मोबाइल एप की निर्मिती भी की है जिसके तहत लोग अपना खसरा खतौनी और भू नक्शा देख सकते है। इस एप के जरिए भी आप अपनी जमीन संबंधित कोई भी जानकारी कभी भी प्राप्त कर सकते है।

इस एप का नाम है AnyRoR- Gujarat Land Record। इस एप को डाउनलोड करने के लिए निम्न प्रक्रिया का उपयोग करे।

  • आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • प्ले स्टोर के खुलने के बाद आपको वहा सर्च का विकल्प चुनकर वहा ‘AnyRoR- Gujarat Land Record’ ऐसा टाइप कर सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर AnyRoR एप दिखाई देगा उस पर क्लिक करे और इंस्टॉल के विकल्प को चुने। 
  • इंस्टॉल के विकल्प को चुनते ही एप डाउनलोड हो जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए >>> Click Here

Frequently Asked Questions 

Q1 AnyRoR ka उद्देश्य

सरकार ने लोगो की समस्या को ध्यान में रखते हुए AnyRoR वेबसाइट का निर्माण किया है। इस वेबसाइट का उद्देश्य लोगों को अपने जमीन संबंधित कोई भी जानकारी बिना किसी परेशानी और विलंब न होते हुवे प्राप्त करना है।

Q2 AnyRoR क्या गुजरात सरकार द्वारा लैंड रिकॉर्ड की जानकारी के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर है

हां, गुजरात सरकार द्वारा लैंड रिकॉर्ड की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर निम्न है: 1070

Leave a Comment