Assam Land Record 2022 | Assam Land Record को देखने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

आज के इस आर्टिकल में हम आपको असम राज्य संबंधित Land Record की सारी जानकारी देने वाले है। Land Record के बहुत ही जरूरी सरकारी दस्तावेज होता है। Land Record किसी भी जमीन मालिक के पास होना चाहिए। साथ में हम इस आर्टिकल में असम भूलेख को प्राप्त करने की प्रक्रिया, प्रक्रिया में लगने वाले दस्तावेज, Assam Land Record का उद्देश्य, लैंड रिकॉर्ड में क्या क्या शामिल होता है, असम जमाबंदी भूलेख से लाभ, असम जमाबंदी लैंड मैप देखने की प्रक्रिया, असम भूलेख के खिलाफ याचिका कैसे करे, और असम भूलेख की कॉन्टैक्ट information आदि सारी जानकारी भी देने वाले है।

Assam Land Record क्या है?

Assam Land Record यानी की भूमि संबंधित सारी जानकारी होना। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने इस पोर्टल की शुरुवात की है। Assam Land Record एक बहुत ही जरुरी सरकारी दस्तावेज है जिसमे हमे भूमि का क्षेत्रफल कितना है, भूमि का मालिक कौन है, भूमि उपजाऊ है या नही, भूमि का नक्शा आदि सारी जानकारी मिलती है। इस Land Record से आप सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं।

Assam Land Record का उद्देश

Assam Land Record का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी परेशानी के उनकी जमीन की सारी जानकारी उपलब्ध कराना है। इस Land Record की वजह से उनको सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटनी पड़ती है। जिससे उनका वक्त और पैसा दोनो की बचत होती है।

Assam Land Record में क्या क्या शामिल होता है?

Assam Land Record में जमीन से संबंधित बहुत सारा रिकॉर्ड शामिल होता है जो की निम्न है:-

  • जमीन के मालिक का नाम
  • जमीन का सर्वे नंबर

अगर भूमि पर कोई मुकदमा चल रहा है तो उसकी जानकारी

  • जमीन का क्षेत्रफल
  • टैक्स संबंधित जानकारी
  • भुमि उपजाऊ है या बंजर
  • भूमि का प्रकार
  • अगर जमीन से कोई लोन लिया है तो उसकी जानकारी
  • जमीन में कौनसी फसल लगाई गई थी।

Assam जमाबंदी भूलेख से लाभ

असम जमाबंदी से नागरिकों को कई सारे लाभ मिलते है। इस जमाबंदी के रिकॉर्ड की वजह से उन्हें कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है। सरकार को भी इस Land Record के आधार पर सरकारी योजना को तैयार करने मैं मदद मिलती है। इतना ही नहीं अगर किसे उसकी जमीन को बेचना है तो उसे उसकी जमीन का Land Record दिखाना अनिवार्य है। उसी तरह Land Record से जमीन के असली मालिक के बारे में भी पता चलता है।

Assam Land Record को देखने के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप Assam Land Record को ऑनलाइन तरीके से देख रहे हो तो आपको कोई दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। आपको सिर्फ वहा पूछी गई सारी जानकारी सही से भरनी होगी। अगर आप यह Land Record सरकारी दफ्तर से ले रहे हो तो आपको कुछ दस्तावेज लग सकते है।

Important Links

jamabandi copy :Click Here
Official link :Click Here

Assam Land Record को देखने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

अब आपको Assam Land Record देखने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नही है। आप घर बैठे ही अपने जमीन की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन तरीके से Land Record देखने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करे।

  • वेबसाइट के होमपेज से आपको ‘सर्च जमाबंदी कॉपी’ का विकल्प दिखेगा उसे चुने।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर पूछी गई सारी जानकारी को सही से भरे। यहा आपको आपके जिले का नाम, गांव का नाम, सर्कल को चुनना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। वहा पर आपको लैंड रिकॉर्ड देखने का आधार चुनना होगा। आप dag नंबर, पत्ता नंबर, पटतेदार के नाम से लैंड रिकॉर्ड देख सकते है।
  • इन तीनों में से एक विकल्प को चुनने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। वहा पर पूछा गया विवरण भर दे। और कैप्चा कोड को वहा भर दे। फिर सर्च के विकल्प को चुने।आपके सामने आपका Land Record आ जायेगा।

Assam जमाबंदी लैंड मैप देखने की प्रक्रिया

Assam जमाबंदी लैंड मैप को आप dag नंबर से, पत्ता नंबर से या पटटेदार नाम से भी सर्च कर सकते है।

असम लैंड मैप को dag नंबर से चेक करने के लिए अधिकारी वेबसाईट पर जाए। उसके बाद सर्च जमाबंदी कॉपी के विकल्प को चुने। उसके बाद पूछी गई सारी जानकारी को भरे। उसके बाद dag नंबर आपको पूछा जायेगा वो भरे और बाकी सारी जानकारी भर कर सबमिट कर दे।

इस प्रकार पत्ता नंबर और पटटेदारके नाम से सर्च करने के लिए dag number के विकल्प पर पत्ता नंबर या पटटेदार के नाम का विकल्प चुने और बाकी सारी जानकारी को भरे। आपको आपका लैंड मैप मिल जायेगा।

Assam भूलेख के खिलाफ आपत्ति याचिका प्रस्तुत करने की प्रक्रिया

आप असम भूलेख के खिलाफ आपत्ति याचिका प्रस्तुत कर सकते है। याचिका प्रस्तुत करने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करे।

  • आपत्ति याचिका प्रस्तुत करने के लिए असम भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
Assam भूलेख के खिलाफ आपत्ति याचिका प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
  • आपको वेबसाइट के होमपेज से प्रमाणपत्र के विकल्प को चुनना होगा।
  • फिर आपसे कुछ जानकारी पूछी जायेगी उसे भरे। और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक कर दे। आपकी आपत्ति याचिका दर्ज हो जाएगी।

Assam Land Record के बारे में अधिक जानने के लिए >> https://bhoomionline.in

असम भूलेख कॉन्टैक्ट इनफॉर्मेशन

अगर भूलेख संबंधित कोई भी दिक्कत हो तो आप संबंधित विभाग से कॉन्टैक्ट कर सकते है।

कॉन्टैक्ट करने के लिए भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर आपको कॉन्टैक्ट का विकल्प दिखेगा उससे चुने। अब कॉन्टैक्ट डिटेल्स आपके सामने प्रस्तुत हो जायेगी। इसके माध्यम से आप संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते है।

Frequently Asked Questions

Q1. असम में dag नंबर क्या है?

असम में भूखंडों की पहचान के लिए एक विशिष्ट नंबर दिया गया है, उसे dag नंबर कहते है।

Q2. असम में नामजरी क्या है?

नामजरी या नामांतर यानी भूमि के मालिक का नाम बदलकर खरीददार के नाम पर करना।

Q3. असम भूलेख ऑफिशियल वेबसाइट

असम भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट है: https://revenueassam.nic.in/dhar/index.php/Welcome/SelectLOC

Q4. असम भूलेख कॉन्टैक्ट इनफोरमेशन

आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कॉन्टैक्ट का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आपको वहा से संपर्क करने की जानकारी मिल जाएगी।

Leave a Comment