UP Bhulekh Khatauni 2023: यूपी भूलेख खसरा/खतौनी नक्शा देखें

UP Bhulekh Kya Hai?

जैसा की इस दिनों आप सभी लोग देख रहे होंगे कि भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत सभी प्रकार की सुविधाएं एवं योजनाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस सब को ध्यान में रखते हुए अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भी जमीनों का पूरा विवरण ऑनलाइन प्राप्त कराने के लिए हमारे बीच UP Bhulekh नामक आधिकारिक वेबसाइट का आरंभ किया गया है।

इस UP Bhulekh वेबसाइट के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी जमीन का पूरा ब्यौरा देख सकते हैं। आज के समय में उत्तर प्रदेश राज्य के सभी वासी इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस UP Bhulekh वेबसाइट की मदद से आपको UP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा आप इस लेख के माध्यम से UP Bhulekh खसरा खतौनी पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

UP Bhulekh Khatauni और UP Bhu-Naksha में अंतर

आपको बता दें कि Up Bhulekh Portal पर उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों की भू अभिलेखों की सभी तरह की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रतिदिन की भू अभिलेखों की गतिविधियों को व्यवस्थित किया जाता है।

Up Bhulekh Portal पर भू अभिलेख डाटा, भू अभिलेख के मालिक की जानकारी, भू अभिलेख की जानकारी आदि देखी जा सकती है।

वहीं बात करें Up Bhu-naksha की तो इसे मानचित्र भी कहा जाता है। Up Bhu-naksha के माध्यम से आप किसी भी राज्य, जिला, तहसील और गांव में स्थित किसी खेत या जमीन के माप को चित्र द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसे ही Up Bhu-naksha कहते है।

Bhulekh UP का उद्देश्य?

Bhulekh UP कम्प्यूटराइज प्रणाली पिछली प्रणाली की तुलना में बहुत ही व्यवस्थित और पारदर्शी है जैसे उत्तर प्रदेश के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा। अब लोग घर बैठे या कहीं से भी इंटरनेट के ज़रिये UP Bhulekh Portal पर अपनी भूमि के रिकॉड को जान सकते है |

राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को अपनी ज़मीन का विवरण आसानी से मिल सके और लोगों को कहीं सरकारी दफ्तरों में भटकने की ज़रूरत न पड़े।

UP Bhulekh Khatauni कैसे देखे?

अगर आपको उत्तर प्रदेश भू अभिलेख को ऑनलाइन चेक करना है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करना पड़ेगा। जिनका उपयोग करके आप घर बैठे खाता खतौनी और जमीन का विवरण देख सकते है।

  • सबसे पहले आपको Important link के जाकर Up Bhulekh के सामने click Here पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे दिखाए जा रहे इमेज की तरह पेज ओपन होगा।
  • आपको यहाँ पर सबसे पहले अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने तहसील का नाम चुनना होगा। तहसील का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको अपने गांव का नाम सेलेक्ट करना होगा।
  • गांव का नाम सलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जहां पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • यहां पर आपको अपने Khasra Khatauni को देखने के लिए अपनी Khasra Khatauni या गाटा संख्या भरना होगा।
  • अगर आपके पास Khasra Khatauni और गाटा संख्या नहीं है तो ऊपर दिए गया ऑप्शन में से आप नाम से सर्च करने वाले ऑप्शन को भी उपयोग कर सकते हैं। आप नाम का प्रयोग करके भी किसी भी विवरण को खोज सकते हैं।
  • नाम या गाटा संख्या डालने के बाद आपको उद्धरण देखें बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके जमीन संबंधी सारा विवरण खुलकर आ जाएगा। इस विवरण में आपको आपकी जमीन सम्बन्धित सारी जानकारी मिल जाएगी। आप चाहें तो इसे प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित भी रख सकते हैं।

अगर आपको कोई भी Documents Resize करना है तो आप इस वेबसाइट Photo/Signature resize के थ्रू कर सकते हैं

Important Link

UP BhulekhClick Here
UP Bhu Naksha Click Here
UP Bhumi All ServicesClick Here
Official WebsiteClick Here

यूपी खसरा खतौनी नक्शा कैसे देखे?

उत्तर प्रदेश भूलेख आप निचे लिखे स्टेप्स की फॉलो करके बहुत ही आसान तरीके से देख सकते है ।

  • सबसे पहले आपको Important link के जाकर Up BhuNaksha के सामने click Here पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अब आपको सबसे बायीं तरफ एक जनपदों की लिस्ट दिखाई देंगी |
  • उसमें से अपना जनपद चुने Select करे।
  • जनपद चुनने/सेलेक्ट के Option पर क्लिक करे |
  • इसके बाद अपनी तहसील चुने।
  • इसके बाद तहसील चुनने/सलेक्ट के बाद अपना गाँव चुने ।
  • फिर दायीं तरफ “खातेदार के नाम द्वारा खोजे“पर क्लिक करे ।
  • अब नया पेज खुलेगा, जिसमे निचे Keyboard से खातेदार के नाम का प्रथम अक्षर लिखना है ।
  • खातेदार के नाम का प्रथम अक्षर लिखने के बाद “खोजे ” पर क्लिक करे ।
  • इसके बाद एक बार फिर एक लिस्ट सामने आएगी, जिसमे आप अपना नाम खो सकते है और सेलेक्ट कर सकते हैं |
  • अब आपके खेत की जमाबंदी नक़ल आपके सामने होगी । दोस्तों आप इस प्रकार से ऑनलाइन देख सकते है |
  • नक़ल का प्रिंट तथा डाउनलोड कर पाएंगे |

यूपी भूलेख हेल्पलाइन नंबर?

हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताया कि कैसे आप उत्तर प्रदेश भूलेख खतौली डाउनलोड या अन्य कैसी भी जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते है, लेकिन अगर आपको फिर भी इससे संबधित कोई भी समस्या आ रही है, तो आप अपनी समस्या को ईमेल पर भेज सकते हैं। ईमेल आईडी bhulekh-up@gov.in है।

  • Computer Cell Board Of Revenue Lucknow, Uttar Pradesh
  • Email Id bhulekh-up@gov.in
  • Phone Number: 0522-2217145

How To Apply Online Video

Frequently Asked Questions FAQ

Q1 रजिस्ट्री का नकल कैसे निकाले?

Plot Registration को Online Check करने और वेरीफाई करने के लिए सबसे पहले आपको Stamp एवं Registraion की ऑफिशियल वेबसाइट igrsup.gov.in पर जाना होगा।

Q2 उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री में कितने पैसे लगते हैं?

यदि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में 10 लाख रुपये कीमत तक की संपत्ति पर 6 फीसदी की दर से Stamp Duty लगती है, जबकि 10 लाख से महंगी संपत्ति पर ये दर 7 फीसदी की दर से Stamp Duty शुल्क देना पड़ता हैं।

Q3 उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से क्या लाभ है?

इस पोर्टल से लोगो को बहुत ही फायदा मिला लोगो को उन्हें तहसील / लेखपाल के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।

Q4 खसरा में कितने खाने होते है?

खसरा P-II फॉर्म में बनता है इसमें 12 कालम होते हैं।

Q5 खतौनी में कितने खाने होते हैं ?

खतौनी B-1 फॉर्म में बनता है, इसमें 23 कालम होते हैं।

Q6 जमीन का खाता नंबर क्या होता है?

राजस्व अधिकारियों द्वारा किसी भी जमीन जायदाद या भूमि क्षेत्र के मालिक (ओं) को दिया जाने वाला एक विशिष्ट नंबर है, खाता नंबर से यह पता चलता है कि उस आदमी के पास कौन-कौन सी जमीन है।

Q7 खसरा किसे कहते हैं?

पहचान के उद्देश्य से भारत के सभी शहरों में भूमि के प्रत्येक टुकड़े को प्लॉट नंबर दिए जाते हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि को भी अंक पहचान दी जाती है। यह भूमि पहचान खसरा (ख़्सरा) संख्या के रूप में होता है। भूमि पहचान कभी-कभी खेसरा के रूप में भी लिखा जाता है।

Leave a Comment