Stamp Duty Registration Gujarat 2024: Complete Details 

Stamp Duty Registration Gujarat : जब भी आप कोई प्रॉपर्टी को खरीदते बेचते हैं तो इस दौरान उसका रजिस्ट्रेशन कराना होता है और उस पर स्टांप ड्यूटी भी लगता है। यह एक तरह का चार्ज है जिसे सरकार लेती है। अलग-अलग राज्यों में यह अलग-अलग होता है। आज के इस आर्टिकल में हम Stamp Duty in Gujarat जानने वाले हैं। हम जानेंगे कि आखिर Stamp Duty Gujarat होता क्या है और यह कितना है और इसे कैसे कैलकुलेट करते हैं। स्टांप ड्यूटी का रेट अलग-अलग होता है। यह प्रॉपर्टी के प्रकार जैसे प्लॉट, एग्रीकल्चर, लैंड इत्यादि पर अलग-अलग लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम इन सभी के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं। तो चलिए इसी कड़ी में सबसे पहले जान लेते हैं कि Stamp Duty Gujarat क्या है इसके बाद हम अन्य चीजों को भी जानेंगे।

Stamp Duty Gujarat क्या है ?

अन्य राज्यों की हो तरह जब आप गुजरात में कोई प्रॉपर्टी को खरीदते है और उसका registration कराते है तो आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ साथ stamp duty भी देना होता है। अगर बात करें अभी की तो गुजरात राज्य के अंदर स्टैंप ड्यूटी 4.9% है इसके साथ एक परसेंट आपको रजिस्ट्रेशन में देना होता है। इसके साथ ही महिलाओं को रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होता है। उन्हे बस stamp duty देना होता है। रजिस्ट्रेशन कराना काफी आवश्यक होता है जब भी आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते है क्युकी इसी से आपका प्रामाणिकता साबित होती है। आईए जानते है की आखिर Stamp Duty Gujarat शुल्क कैसे निर्धारित होता है। इसके बाद हम अन्य चीज़ों को भी जानेंगे।

Important link
Official websiteClick Here

Stamp Duty Gujarat शुल्क कैसे निर्धारित होता है?

Stamp Duty Gujarat शुल्क को निर्धारित करने के लिए कई फैक्टर्स को consider किया जाता है। इसके बाद ही इसे कैलकुलेट किया जाता है। यह प्रॉपर्टी के साइज, नेचर और इसके साथ ही ओनर (buyer) के उम्र, जेंडर पर भी डिपेंड करता है। आईए इन फैक्टर्स को एक एक करके देखते है।

प्रॉपर्टी का साइज: Stamp Duty प्रॉपर्टी के साइज पर डायरेक्टली डिपेंड करता है प्रॉपर्टी जितना बड़ा होगा Stamp Duty उतना ज्यादा लगेगा। तो वही इसके विपरित छोटे प्रॉपर्टी पर यह कम लगता है।

ओनर जेंडर: आपका जेंडर के आधार पर भी Stamp Duty डिसाइड होता है। अगर आप पुरुष है तो आपको स्टैंप ड्यूटी ज्यादा लगेगा, महिलाओं को कुछ छूट दी होती जाती है। जैसे कि उन्हें रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होता। यह स्कीम सरकार ने महिलाओं के भागीदारी को बढ़ाने के लिए रखा है। 

ओनर का एज: यह ओनर की एज पर भी डिपेंड करता है, अगर आप ज्यादा उम्र के हैं तो आपको कम स्टांप ड्यूटी देना होगा। और कम उम्र की है तो यह ज्यादा होगा। एक तरह से यह सीनियर सिटीजन को लाभ देने के लिए रखा गया है। 

प्रॉपर्टी का प्रकार: प्रॉपर्टी के प्रकार से भी स्टांप ड्यूटी defer करता है। Residential, commercial, industrial सभी के लिए अलग अलग स्टांप ड्यूटी है। Residential पर सबसे कम तो वही commercial और industrial पर ज्यादा स्टांप ड्यूटी लगता है।

प्रॉपर्टी का मार्केट वैल्यू: Stamp Duty प्रॉपर्टी के मार्केट वैल्यू के आधार पर भी निर्धारित किया जाता है।  जिस प्रॉपर्टी का मार्केट वैल्यू ज्यादा होता है उसका स्टैंप ड्यूटी भी अधिक होता है तो वही कम वैल्यू वाले प्रॉपर्टी का स्टैंड ड्यूटी कम होता है।

इन सभी फैक्टर्स के अलावा भी कई सारी चीजे स्टांप ड्यूटी को प्रभावित करती रहती हैं। अलग अलग सरकारों के आने पर भी यह बदलता रहता है। इसके अलावा नई पॉलिसी के साथ भी यह बदलता रहता है। 

Stamp Duty Registration Gujarat शुल्क की गणना कैसे करें?

Stamp Duty Gujarat and registration charges की गणना करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करने के साथ ही आप इसकी गणना कर पाएंगे। आईए इन स्टेप्स को देखते है। 

Step. 1

Stamp Duty Gujarat रजिस्ट्री शुल्क की गणना करने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाना होगा आप यहां क्लिक करके भी इसका ऑफिशल वेबसाइट पर आ सकते हैं।

Step. 2

Stamp Duty Gujarat रजिस्ट्री शुल्क की गणना करने के लिए आपको ऑनलाइन सर्विसेज में जाना है और फिर फाइंड रजिस्ट्रेशन फी पर क्लिक कर देना है। 

Step. 3

इसके बाद ड्रॉपडाउन मेनू से सही आर्टिकल सेलेक्ट करने के बाद calculate registration पर क्लिक कर दे। 

Step. 4

बस इतना करते हैं आपके स्क्रीन पर स्टांप ड्यूटी रजिस्ट्रेशन डीटेल्स आ जाएगा। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप stamp duty डिटेल्स पा सकेंगे। 

Stamp Duty Gujarat की गणना ऑनलाइन कैसे करें

Stamp Duty Gujarat rates की गणना करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स को फॉलो करने के साथ ही आप इसकी गणना कर पाएंगे। आईए इन स्टेप्स को देखते है। 

Step. 1

Stamp Duty Gujarat charges की गणना ऑनलाइन करने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाना होगा आप यहां क्लिक करके भी इसका ऑफिशल वेबसाइट पर आ सकते हैं।

Step. 2

Stamp Duty Gujarat  की गणना करने के लिए आपको ऑनलाइन सर्विसेज में जाना है और फिर stamp duty Gujarat calculator पर क्लिक कर देना है।

Step. 3

इसके बाद ड्रॉपडाउन मेनू से सही आर्टिकल सेलेक्ट करने के बाद calculate stamp duty पर क्लिक कर दे। 

इसके बाद अगली स्क्रीन पर आपके सामने stamp ड्यूटी का डिटेल्स आ जाएगा। आईए अब आपको Stamp Duty Gujarat online pay करना बताते हैं।।

Stamp Duty Gujarat शुल्क ऑनलाइन भुगतान कैसे करें

Stamp Duty Gujarat online payment भुगतान करने के लिए आपको e stamping की मदद लेनी होगी। आप estamp लेकर इसका ऑनलाइन भुगतान कर सकते है। आप बड़े आसानी से estamp को ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट से ले सकते है और Stamp Duty Gujarat शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर पाएंगे। इसके अलावा आप इसका भुगतान ऑफलाइन तरीके से भी कर सकते है। आईए Stamp Duty Gujarat शुल्क ऑफलाइन भुगतान करने का तरीका बताते है। 

Stamp Duty Gujarat शुल्क ऑफलाइन भुगतान कैसे करें?.

अगर आप Stamp Duty Gujarat का शुल्क ऑनलाइन भुगतान नही करना चाहते हैं। और ऑफलाइन तरीके से भुगतान करना चाहते है तो हम आपको इसका प्रोसेस बताते हैं कि आप आखिर कैसे Stamp Duty Gujarat का ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास दो विकल्प है पहला फ्रैंकिंग सेंटर का दूसरा स्टांप पेपर का। आईए दोनों को एक-एक करके जानते है।

Franking centers: जब भी आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने हैं तो आप नजदीकी बैंक में या फिर Franking centers में जाकर स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन भुगतान के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। 

Stamp papers: आप चाहे तो स्टांप पेपर अपने आस पास के ऑथराइज्ड डिपार्टमेंट या सेलर्स से खरीद कर भी इस प्रोसेस को पूरा कर सकते है। यह भीं ऑफलाइन भुगतान का अच्छा तरीका है। 

आप दोनो में से किसी तरीके का यूज कर सकते है और ऑफलाइन भी Stamp Duty Gujarat शुल्क जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें >>> Ahmedabad Property Tax 2024 : गणना, जांच, भुगतान और अधिक

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) 

Gujarat में Stamp Duty 2023 क्या है? 

Gujarat में Stamp Duty 2023 में 4.9% है। तो वही रजिस्ट्रेशन शुल्क 1% है। हमने इस आर्टिकल में आपको इसके बारे विस्तार से बताया है। 

Gujarat में वर्तमान Stamp Duty दर क्या है?

वर्तमान में Gujarat में Stamp Duty 4.9% है।  गुजरात में यह पुरुषों और महिलाओं के लिए समान होता है। यहा महिलाओं को रजिस्ट्रेशन शुल्क में रियायत दी जाती है। 

Stamp Duty In Gujarat Helpline Number

किसी प्रकार की सहायता के लिए आप Stamp Duty In Gujarat Helpline Number और ऑफिशल पोर्टल पर उपलब्ध grievance tab में जा सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Stamp duty ऑफलाइन कैसे जमा कर सकते है? 

Stamp duty का आप ऑफलाइन भुगतान के लिए franking centres या stamp paper का सहारा ले सकते है। ये दोनो ही तरीके ऑफलाइन में अच्छे है और आसान है। 

क्या गुजरात में महिलाओं को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होता है?

नही, महिलाओं को कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होता है। हालाकि पुरुषो को यह एक परसेंट लगता है। 

Leave a Comment