बिहार में MVR Rate 2024: जानिए ऑनलाइन गवर्नमेंट रेट और जिलों की लिस्ट कैसे चेक करें

MVR Rate का फुल फॉर्म Minimum Value Register of land होता है। अगर आप बिहार राज्य के निवासी है या बिहार में कोई जमीन खरीद बेच रहे हैं तो आपको जमीन का सरकारी रेट जरूर पता करना चाहिए। इसे ही MVR rate कहा जाता है। यह आपको जमीन के औसत मूल्य को जानने में मदद करता है।

चुकी इसी मूल्य के आधार पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन शुल्क लगता है। आप किसी भी तरह के जमीन खेत इत्यादि का MVR रेट निकाल सकते है  आप बड़े आसानी से ऑनलाइन ही इसे पता कर सकते है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसकी सम्पूर्ण जानकारी देंगे। तो आईए सबसे पहले यह जान लेते हैं की आखिर बिहार में MVR Rate क्या है? इसके बाद हम आगे इस आर्टिकल में अन्य बातो को भी जानेंगे।

बिहार में MVR Rate क्या है?

MVR यानी Minimum Value Register of land. अगर आप बिहार में कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उस जमीन का न्यूनतम सरकारी मूल्य जान लेना चाहिए। इसे ही MVR कहा जाता है। यह आपको इस बात को जानने में मदद करेगा की आपको कितना stamp fee और registration fee देना है। क्युकी लगभग सारे फीस इसी मूल्य के आधार पर डिसाइड होते है। अमूमन stamp fee MVR का 2 से 6 प्रतिशत होता है।

इसकी जानकारी के लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नही है। इसे आप बेहद आसानी से इसे अपने मोबाइल से जांच सकते है। यह आपको सही Bhumi Jankari उपलब्ध कराता है। इसके लिए बिहार सरकार ने अपना एक ऑफिशियल पोर्टल लांच किया है। जिस पर आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करने के साथ ही इसे जान पाएंगे।

इन स्टेप्स को फॉलो करना काफी आसान है। आईए इन स्टेप्स को जानते है। इससे पहले इससे जुड़े कुछ Important Link देखिए।

Important Link

Login pageClick Here
MVR चेक पेजClick Here
Bihar MVR official websiteClick Here

MVR Circle Online Govt Rate Check कैसे करें

बिहार राज्य के अंतर्गत आने वाले आप किसी भी जमीन का न्यूनतम मूल्य इस ऑनलाइन पोर्टल से पता कर सकते हैं। आप इसके मदद से आसानी से Circle Rate जांच पाएंगे। यह पोर्टल लोगो के सहूलियत किए बनाया गया है। और यह अभी भी बन हो रहा है। इस वजह से आप कुछ कुछ जगहों का MVR ऑनलाइन नही देख पाएंगे।

आईए अब जानते है की हम MVR Circle Online Govt Rate Check कैसे करें। इसके लिए बस आपको इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करने होंगे। आईए इन्हे जानते है:

Step. 1

सबसे पहले आप अपने मोबाइल के किसी भी ब्राउजर में जाके bhumiankari.bihar.gov.inटाइप करे और MVR rate bihar के ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए। आप लैपटॉप या कोई भी सिस्टम इसके लिए यूज कर सकते है। आप यहां क्लिक करके भी इस पेज को विजिट कर सकते है।

Step. 2

जैसे ही आप ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचेंगे, वैसे ही आपको होम स्क्रीन पर ही view MVR का ऑप्शन मिलेगा, इसपर क्लिक करे। यह आपको ऊपर में लेफ्ट में दिखेगा। अब आपके सामने एक नया पेज आएगा।

Step. 3.

इस नए पेज में आप अपना सारी जानकारी सही से भरे। उसके बाद आपको उस स्थान को चुनना होगा, जिसका  आप गवर्नमेंट रेट पता करना चाहते है। इससे जुड़े आपसे कई तरह के डिटेल्स पूछे जाएंगे। जैसे की रजिस्ट्रेशन ऑफिस, सर्किल नेम, थाना कोड और लैंड टाइप। सब सही सही भरे और आगे बढ़े।

Step. 4

बस इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर MVR rate डिटेल आ जाएगा, जिसे आप बड़े आसानी से चेक कर पाएंगे। और सारी जानकारी आपके मोबाइल के स्क्रीन पर होगा।

इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने मात्र से आप MVR circle Rate bihar को चेक कर पाएंगे। आईए अब उन जिलों के बारे में जान लेते है जिनका की सरकारी रेट ऑनलाइन उपलब्ध है। इससे पहले हम MVR rate क्यू जरूरी है यह जान लेते है।

MVR Rate के बारे में अधिक जानने के लिए >> https://bhoomionline.in/

MVR Rate जानना क्यू जरूरी है?

मान लीजिए आपने कोई दो जमीन देखी है और दोनो ही एक भाव में आपको मिल रहा है। और आपको दोनो ही पसंद है, आप कोई भी जमीन लेने को तैयार है। लेकिन एक का MVR कम है एक का ज्यादा। तो कम MVR वाला जमीन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। चुकी सभी फीस इसी पर कैलकुलेट किया जाता है। इसलिए MVR को चेक करना आवश्यक और फायदेमंद रहता है।

बिहार के जिलों की लिस्ट जहाँ जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे

आप बिहार के इन सभी जिलों के सरकारी जमीन का रेट ऑनलाइन तरीके से चेक कर सकते है। इन जिलों की सूची कुछ इस प्रकार है। हालाकि यह अभी विकाशित हे रहा है इस वजह से कुछ जगहों का MVR आपको नही भी दिख सकता है।

नालंदासुपौल
अररियाअरवल
औरंगाबादबांका
बेगूसरायभागलपुर
भोजपुरमधुबनी
बक्सरमुंगेर
दरभंगापश्चिमी चंपारण
पूर्वी चंपारणमुजफ्फरपुर
गयावैशाली
गोपालगंजसीवान
जमुईसीतामढ़ी
जहानाबादशिवहर
कैमूरशेखपुरा
कटिहारसारण
खगड़ियासमस्तीपुर
मधेपुरासहरसा
लखीसरायरोहतास
किशनगंजपूर्णिया
पटनानवादा

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. MVR Rate का full form क्या है?

(MVR Rate) इसका फुल फॉर्म Minimum Value Register of land होता है। इससे हमे जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य का पता चलता है। यह आपको जमीन का सरकारी मूल्य बताता है जिसपर की सभी तरह के शुल्क कैलकुलेट किए जाते है।

2. MVR rate bihar का ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

इसके ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करने के लिए आप यहां क्लिक करे। या आप अपने ब्राउजर में bhumijankari.bihar.gov.in/BiharPortal/Home.aspx लिख कर सर्च कर सकते है।

Leave a Comment