MP Bhulekh : खसरा खतौनी ऑनलाइन प्रोसेस, लाभ, जिला लिस्ट 2022

MP Land Record: खसरा खतौनी क्या है?

खसरा खतौनी(MP Bhulekh) एक बहुत ही जरूरी सरकारी दस्तावेज है। यह सरकारी कागज ‘ दस्तावेज लेखपाल ‘ द्वारा तैयार किया जाता है। खसरा खतौनी दोनो ही अलग- अलग दस्तावेज है। खसरा में किसी जमीन का मालिक कौन है, जमीन का क्षेत्रफल कितना है, उस जमीन पर क्या बोया गया है आदि का रिकॉर्ड होता है तथा खतौनी में किसी व्यक्ति या परिवार के पास कितनी जमीन है इसका विवरण होता है।

IMPORTANT LINK

Bhulekh MPClick Here
Official Website Login :Click Here
Transaction DetailsClick Here
Register as Internal user :Click Here
Register as public user : Click Here
Official Website :Click Here

MP Land Record: खसरा खतौनी ऑनलाइन प्रोसेस।

खसरा खतौनी को ऑनलाइन प्रक्रिया से प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का प्रयोग करे।

  • खसरा खतौनी(MP Bhulekh) को प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर से landrecords.mp.gov.in इस वेबसाइट को खोले।
  • इस वेबसाइट के खुलने के बाद आपको मध्यप्रदेश का नक्शा दिखाई देगा जिसमे राज्य के सभी जिलों के नाम होगे, उसमे से अपना जिला चुने।
  • जिला चुनेने के बाद आपको अपना तहसील चुनेने के लिए कहा जाएगा। जिले के अंतर्गत जितने भी तहसील आते उन सब की सूची वहा होगी,उसमे से अपना तहसील चुने।
  • तहसील चुनेने के बाद आपको अपना गांव चुनना होगा। तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की सूची वहा आपको उपलब्ध कराई जाएगी। उसमे से आप अपना गांव चुने।
  • इसके बाद आपको किस वर्ष के लिए खसरा खतौनी चाहिए वो वर्ष आपको चुनना है। इसके बाद आपको वहा एक कोड भरने के लिए कहा जाएगा। जो भी कोड वहा पर दिया है वो कोड भरकर, खसरा – नक्शा के विकल्प को चुने।
  • अब खसरा नंबर को चुनना है। वहा पर आपको एक सूची दी जाएगी वहा से अपने खसरा नंबर को चुने। उसके बाद खसरा (नंबर अनुसार) पर क्लिक करे।
  • इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर खसरा विवरण आ जाएगा। यह खसरा आप डाउनलोड भी कर सकते है या इसकी प्रिंट भी निकाल सकते है।

इसी तरह आप खतौनी को भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

MP Land Record: खसरा खतौनी से लाभ।

खसरा – खतौनी से सरकारी कार्यों में अनेक लाभ होते है। जैसा कि हमने पढ़ा खसरा खतौनी में जमीन से जुड़ी सारी जानकारियां होती है, कि जमीन कितनी उपजाऊ है, किस जमीन पर कौनसे पेड़ लगाए गए है, उसपर कौनसी फसल उगाई जा रही है तथा जमीन का मालिक कौन है, जमीन का क्षेत्रफल कितना है, आदि सारी जानकारियां प्राप्त होने से सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद होती है। लोगों को भी यदि किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो तो उन्हे खसरा खतौनी की आवश्यकता होती है। 

MP Bhulekh: एमपी भूलेख से कोन-कोन रिकॉर्ड प्राप्त किए जा सकते है।

एमपी भूलेख से जमीन से जुड़े सारे रिकॉर्ड हम प्राप्त कर सकते है। जैसे की खसरा खतौनी तथा भू-नक्शा आदि। एमपी भूलेख पर ये सारे रिकॉर्ड ऑनलाइन प्राप्त होने की वजह से लोगों को अब सरकारी कार्यालयों में अपने जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नहीं जाना पड़ता है जिसकी वजह से उनके समय और पैसों की बचत होती।

MP Land Record: खसरा खतौनी जिला लिस्ट।

एमपी लैंड रिकॉर्ड में खसरा खतौनी(MP Bhulekh) प्राप्त करने के लिए जिलों की सूची इस प्रकार है। 

  1. अलीराजपुर 
  2. देवास
  3. रतलाम  
  4. श्योपुर
  5. अनूपपुर
  6. दमोह
  7. राजगढ़
  8. हरदा
  9. अलीराजपुर
  10. दतिया
  11. रायसेन
  12. आगरा मालवा
  13. बैतूल
  14. धार
  15. रीवा
  16. झाबुआ
  17. बालाघाट
  18. डिंडौरी
  19. सीहोर
  20. शिवपुरी
  21. बड़वानी
  22. गुना
  23. सागर
  24. शहडोल
  25. बुरहानपुर
  26. मुरैना
  27. सतना
  28. उज्जैन
  29. खरगौन
  30. मंडला
  31. सिवनी
  32. खंडवा
  33. भिण्ड
  34. मंदसौर
  35. सीधी
  36. जबलपुर
  37. भोपाल
  38. नीमच
  39. सिंगरौली
  40. इंदौर
  41. कटनी
  42. नरसिंहपुर
  43. विदिशा
  44. उमरिया
  45. छिंदवाड़ा
  46. निवाड़ी
  47. ग्वालियर
  48. टीकमगढ़
  49. छतरपुर
  50. पन्ना
  51. शाजापुर
  52. होंशगाबा

MP Land Record: खसरा खतौनी नाम से कैसे चेक करे।

यदि किसी को अपना खसरा नंबर नहीं पता हो तो वे नाम डालकर भी अपना खसरा खतौनी चेक कर सकते है। खसरा खतौनी को नाम से चेक करने के लिए निम्न प्रक्रिया का उपयोग करे। 

  • खसरा खतौनी(MP Bhulekh) को नाम से चेक करने के लिए आपको एमपी लैंड रिकॉर्ड की वेबसाइट को खोलना होगा। वेबसाइट के खुलने के बाद आपको राज्य का नक्शा दिखाई देगा जिसपर जिलों के नाम होगे। उसमे से अपने जिले का चयन करे।
  • इसके बाद आपको अपना तहसील और गांव का चयन करना होगा। अपने नाम के अनुसार चेक करने के लिए ‘भू स्वामी’ के विकल्प को चुने। 
  • इसके बाद आपके सामने भू – स्वामी के नाम की सूची खुलकर आएगी जिसमे से आपको अपना नाम चुनना है। उसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भर दे। कैप्चा कोड सही से भर देने के बाद विवरण देखे के विकल्प को चुने।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर खसरा खतौनी की जानकारी आपको मिल जायेगी।

यह थी नाम का प्रयोग कर के खसरा खतौनी(MP Bhulekh) की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया।

Mp के बारे में अधिक जानने के लिए >> Land Record MP

MP Bhulekh app कैसे डाउनलोड करे। 

मध्यप्रदेश सरकार ने mp Bhulekh aap की निर्मित भी की है जिसके तहत लोग अपना खसरा खतौनी(MP Bhulekh) और भू नक्शा इस एप पर देख सकते है। 

MP Bhulekh app को डाउनलोड करने के लिए निम्न प्रक्रिया का उपयोग करे।

  • आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • प्ले स्टोर के खुलने के बाद आपको वहा सर्च का विकल्प चुनकर वहा ‘भू नक्शा एमपी एप डाउनलोड’ ऐसा टाइप कर सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भू नक्शा मोबाइल एप दिखाई देगा उस पर क्लिक करे और इंस्टॉल के विकल्प को चुने। 
  • इंस्टॉल के विकल्प को चुनते ही एप डाउनलोड हो जायेगा।

MP Bhulekh: MP भूलेख पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायत को कैसे ट्रैक करे?

आप लोग MP भूलेख पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। शिकायत को दर्ज करने के बाद आप उसे ट्रैक भी कर सकते है। दर्ज की गई शिकायत को ट्रैक करने के लिए निम्न प्रक्रिया का उपयोग करे।

  • सबसे पहले आप भूलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर login करे। Login करने के बाद होमपेज पर शिकायत टैब को चुने।
  • उसके बाद ‘शिकायत ट्रैक करे’ के विकल्प को चुने।
  • फिर आपको शिकायत संख्या या मोबाइल नंबर देकर खोजे के विकल्प को चुने।
  • आपकी स्क्रीन पर शिकायत की स्थिति प्रदर्शित हो जायेगी।

Frequently Asked Questions: 

  1. MP लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

    MP लैंड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है https://mpbhulekh.gov.in/Login.do
    http://www.landrecords.mp.gov.in/

  2. MP लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी फीस?

    आवेदक को खसरा खतौनी का रिकॉर्ड प्राप्त करने के लिए अब ५० रूपये फीस देनी पड़ती है।

  3. MP लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी हेल्पलाइन नंबर क्या है?

    MP लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी का हेल्पलाइन नंबर है: 0751-2441200

  4. MP लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी देखने के लिए मोबाइल एप्स 

    Bhu Naksha MP यह मोबाइल एप खसरा खतौनी को देखने के लिए है।

  5. MP भूलेख का संपर्क विवरण

Leave a Comment