MC Shimla Property Tax 2024 : जानिए भुगतान, गणना, जांच, और ऑनलाइन भुगतान की पूरी प्रक्रिया

MC Shimla Property Tax क्या है?

MC Shimla Property Tax शिमला नगर निगम द्वारा लगाया गया जाने वाला एक टैक्स है। यह टैक्स MC Shimla municipal corporation के द्वारा सभी संपतियो के ऊपर लगाया जाता है। इस टैक्स का उपयोग शहर में सार्वजनिक सुविधाओ, जैसे कि सड़कों, सीवेज, और जल आपूर्ति को प्रदान करने और बनाए रखने के लिए किया जाता है। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले है। तो आज का यह लेख आप अंत तक ध्यान से पढ़िएगा, तो चलिए इसकी शुरुआत हम MC Shimla संपत्ति कर गणना कैसे करें? यह जानने के साथ करते है। 

MC Shimla Property Tax गणना कैसे करें?

MC Shimla Property Tax की गणना कई चीजों के आधार पर की जाती है, आईए इसे समझते है।  इनमे शामिल हैं:

  • संपत्ति का प्रकार: किसी भी प्रॉपर्टी टैक्स में आवासीय संपत्तियों पर वाणिज्यिक संपत्तियों की तुलना में कम टैक्स लगाया जाता है। 
  • संपत्ति का क्षेत्रफल: बड़ी संपत्तियों पर छोटी संपत्तियों की तुलना में अधिक टैक्स लगाया जाता है।
  • संपत्ति का स्थान: शहर के केंद्र में स्थित संपत्तियों पर शहर के बाहरी इलाकों में स्थित संपत्तियों के कंपेरिजन में अधिक टैक्स लगाया जाता है।
  • संपत्ति का उपयोग: किराए पर दी गई संपत्तियों पर स्वयं के कब्जे वाली संपत्तियों की तुलना में अधिक कर लगाया जाता है।

MC Shimla संपत्ति कर की गणना करने के लिए, आप निम्नलिखित सूत्र का उपयोग कर सकते हैं:

Property tax= (property price x tax rate / 100

प्रोपर्टी प्राइस: यह प्रॉपर्टी का अनुमानित बाजार मूल्य है। MC Shimla property का मूल्य निर्धारित करने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करता है, जिसमें शामिल हैं:

  • मूल्यांकन: MC Shimla संपत्ति का मूल्यांकन करने के लिए एक मूल्यांकनकर्ता नियुक्त करता है। जो मूल्यांकन करके इसे घोषित करता है। 
  • निर्माण लागत: MC Shimla संपत्ति की निर्माण लागत का उपयोग करके संपत्ति का मूल्य निर्धारित कर सकता है।
  • बाजार मूल्य: MC Shimla संपत्ति के बाजार मूल्य का उपयोग करके संपत्ति का मूल्य निर्धारित कर सकता है।

टैक्स रेट: MC Shimla Property Tax rate संपत्ति के प्रकार, क्षेत्रफल, उपयोग और स्थान के आधार पर भिन्न होती है। आप MC Shimla की वेबसाइट पर प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या फिर आप पोर्टल पर मौजूद MC Shimla corporation Property Tax calculator का भी यूज कर सकते है। 

Important Links 

Important links 
Pay property tax Click here 
MC Shimla property tax check/ Bill check Click here 
Official website Click here 

MC Shimla Property Tax की जांच कैसे करें?

MC Shimla Property Tax की जांच करना काफी आसान है। आप इसके ऑफिशियल पोर्टल के मदद से इसकी जांच बहुत ही आसानी से कर सकते है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप है जिसे आपको फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स को देखे और इसे दोहरा कर आप भी अपना Property tax MC Shimla की जांच कर सकेंगे। 

Step. 1

आप सबसे पहले इसके ऑनलाइन पोर्टल पर आ जाए, इसके लिए आप यहां पर क्लिक करके भी सीधे ऑफिशियल पेज पर आ सकते है। 

Step. 2

अब होम स्क्रीन पर मौजूद आइकॉन में से प्रोपर्टी टैक्स पर क्लिक कर दे। अब नीचे में एक सेक्शन ओपन होगा उसमे से generate/pay property tax आइकॉन पर क्लिक करे। 

Step. 3

अब आपके स्क्रीन पर चार ऑप्शन आएंगे, search by customer Id, name, bill no और mobile no, आप किसी के मदद से अपने बिल को जांच सकते हैं। 

MC Shimla Property Tax Online Payment कैसे करें?

आप अपना MC Shimla Property Tax Online Payment भी कर सकते है। इसके लिए आपको किसी ऑफिस के चक्कर भी नहीं काटना पड़ेगा, आप सीधे इसके ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इसका भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। आईए MC Shimla Property Tax online भरने के स्टेप्स को देखते हैं।

Step. 1

सबसे पहले तो आपने my bill Shimla के ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाना है। 

Step. 2

इसके बाद होम स्क्रीन पर आपको पहला ही ऑप्शन प्रॉपर्टी टैक्स का मिलेगा इस पर क्लिक करें। 

इसके बाद आपको पे प्रॉपर्टी टैक्स पर क्लिक करना है।

Step. 3

इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म आ जाएगा। इसमें आपको मोबाइल नंबर और बिल नंबर डाल के पहले डिटेल्स निकाल लेना है। और फिर बाकी डिटेल्स भर के पेमेंट कर देना है। 

MC Shimla Property Tax Status कैसे देखें?

MC Shimla Property Tax Status देखने के लिए आप ऑनलाइन वेबसाइट पर आ जाएं इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स सेक्शन में जाकर अपने सभी डिटेल्स को अच्छे से भरकर आप बड़े आसानी से प्रॉपर्टी टैक्स स्टेटस की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा जब आप पेमेंट करेंगे या बिल की जांच करेंगे वहां से भी आप इसकी जांच कर सकते हैं। आईए अब हम MC Shimla Property Tax Payment Receipt के बारे में जानते है। इसे कैसे जांचा जा सकता है और साथ में डाउनलोड करने के तरीकों को भी हम जानेंगे। 

MC Shimla Property Tax Payment Receipt कैसे निकाले?

MC Shimla Property Tax Payment Receipt निकालने के लिए आपको बिल जांचने के तरीके पर ही जाना होगा और उसके बाद जब आप आगे बढ़ेंगे तो आपको view रिसिप्ट का ऑप्शन मिल जाएगा। यही से आप अपना MC Shimla Property Tax Receipt निकाल सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए हम आगे आर्टिकल में आपको बिल जांचने का तरीका बताएंगे, यही से आप अपना रिसिप्ट भी निकाल सकेंगे। 

MC Shimla Property Tax Receipt Download कैसे करें?

जब आप ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो इस दौरान आपको MC Shimla Property Tax Receipt Download ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा यह आपके द्वारा दर्ज किए गए मेल आईडी पर भी आएगा।  साथ ही जब आप अपना बिल डाउनलोड या पेमेंट करेंगे तो भी आपको यह ऑप्शन मिलेगा। बिल डाउनलोड के तरीका को हम आपको आगे बताने वाले हैं। यहां से भी आपको रिसिप्ट डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा

MC Shimla Property Tax Bill Download कैसे करें?

MC Shimla Property Tax Bill Download करने के लिए आपको कुछ खास नहीं करना। बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है और बस आप अपना Property Tax Bill Download कर पाएंगे। आईए इसके स्टेप्स को देखते है। 

Step. 1

आप सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल पर आ जाए, इसके लिए आप यहां पर क्लिक करके भी सीधे ऑफिशियल पेज पर आ सकते है। 

Step. 2

अब होम स्क्रीन पर मौजूद सभी आइकॉन में से पहला आइकॉन प्रोपर्टी टैक्स पर क्लिक कर दे। इसके बाद एक सेक्शन ओपन होगा उसमे से generate/pay property tax आइकॉन पर क्लिक करे। 

Step. 3

अब आपके स्क्रीन पर चार ऑप्शन आएंगे, search by customer Id, name, bill no और mobile no, आप किसी के मदद से अपने बिल को डाउनलोड कर सकते है। किसी एक का चयन करके डिटेल्स भर दे। 

Step. 4

अब अपने सामने डिटेल्स आ जाएगा, यहां से आपको generate current bill पर क्लिक करे। इसके बाद आपके स्क्रीन पर बिल आ जाएगा। आप चाहे तो यही से आप MC Shimla Property Tax payment भी कर सकते है।

MC Shimla Property Tax Customer Care क्या है?

MC Shimla Property Tax से जुड़ी किसी तरह की सहायता चाहिए हो या कुछ जानना हो तो आप MC Shimla Property Tax Customer Care से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप MC Shimla Property Tax helpline number।  01772650285 पर संपर्क करे। 

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. MC Shimla Property Tax का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं? 

हां, आप MC Shimla Property Tax का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसके ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आप ऊपर आर्टिफल में बताए गए स्टेप्स को दोहराए। 

MC Shimla Property Tax में संपत्ति आईडी कैसे खोजें?

MC Shimla corporation Property Tax के ऑफिशियल वेबसाइट पे जाकर आप search property details में जाकर आप आपका संपत्ति आईडी ढूंढ सकते है। 

MC Shimla Property Tax की देय तिथि क्या है? 

MC Shimla Property Tax का भुगतान करने की अंतिम तिथि 30 जून है। यदि आप समय पर भुगतान नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माना और ब्याज देना होगा।

Leave a Comment