Chandigarh Property Tax 2024: जानिए क्या है, कैसे करें गणना, जाँच, ऑनलाइन भुगतान, स्थिति देखें, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Chandigarh Property tax क्या है?

Chandigarh Property Tax : अन्य शहरो की ही तरह Chandigarh में रहने वाले लोगो को भी प्रॉपर्टी टैक्स देना होता है। यह एक तरह का टैक्स है जो की सभी प्रॉपर्टी ऑनर्स को देना होता है चाहे वह residential हो या commercial आपको सभी के ऊपर प्रॉपर्टी टैक्स देना होता है। Chandigarh Property tax एक ऐसा कर है जो चंडीगढ़ में स्थित सभी संपत्तियों पर लगाया जाता है। यह कर नगर निगम द्वारा लगाया जाता है और इसका उपयोग शहर में विभिन्न नागरिक सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जाता है।

चंडीगढ़ municipal corporation इन पैसे को इक्कठा करती है और इन पैसे से शहर के बेसिक डेवलपमेंट का काम करती है। Chandigarh Property tax आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत संपत्तियों पर लागू होता है। आज के इस लेख में हम इसके बारे में विस्तार से जानने वाले है। यह कैसे कैलकुलेट होता है,।कैसे जमा होता है इत्यादि। 

Chandigarh Property tax गणना कैसे करें?

Chandigarh Property tax की गणना संपत्ति के वार्षिक किराये मूल्य (एआरवी) के आधार पर की जाती है। एआरवी संपत्ति का एक्सपेक्टेड वार्षिक किराया है, जो स्थान, आकार और सुविधाओं जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। इसका निर्धारण चंडीगढ़ municipal corporation के द्वारा ही किया जाता है। जिसे आप Sampark Chandigarh पोर्टल से ले सकते है। इसके अलावा आप Chandigarh Property Tax Calculator की भी मदद ले सकते हैं। 

Property Tax Chandigarh की गणना करने के लिए निम्नलिखित सूत्र का उपयोग किया जा सकता है:

संपत्ति कर = एआरवी * कर दर

उदाहरण के लिए, यदि एक आवासीय संपत्ति का एआरवी ₹10,000 है और कर दर 10% है, तो संपत्ति कर ₹1,000 होगा।

Important link
Property tax bill download Click here 
Property tax (commercial) Click here 
Property tax (residential)Click here 
Helpline page Click here 
Official website Click here 

Chandigarh Property tax की जांच कैसे करें?

Chandigarh Property tax check करने के लिए, आप चंडीगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर जाए और ऑनलाइन पेमेंट के सेक्शन में जाए और अपने डिटेल्स को भर दे। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट होने से पहले आपको आपके Chandigarh Property tax की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसकी पूरी जानकारी हम आगे लेख में आपको देंगे। इस लिए आप हमारे इस लेख को अंतिम तक पढ़े। आईए आपको Chandigarh Property tax online payment करने का तरीका पूरा प्रोसेस बताते है।।

Chandigarh Property tax online payment कैसे करें?

Chandigarh Property tax online payment करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाना है। इसके बाद आपको हमारे द्वारा बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना है। इन स्टेप्स को ध्यान से देखे।

Step. 1

सबसे पहले आप ऑफिशियल पोर्टल पर आ जाए। आप यहां क्लिक करके भी सीधे पोर्टल पर जा सकते है। 

Step. 2

इसके बाद आपको हम स्क्रीन पर ही कुछ जरूरी जानकारी दिखेगी इसे पढ़े और फिर प्रोसीड कर दे। 

Step. 3

अब आप दो तरीके से property tax payment कर सकते हैं। Property id के मदद से या फिर हाउस नंबर की मदद से, आपके पास जो भी उपलब्ध है उसका यूज़ करके आगे बढ़े।

Step. 4

अब आपके स्क्रीन पर सारी जानकारी आ जाएगी उसे वेरिफाई करके अपने पसंद के पेमेंट मैथड को चुने और पेमेंट कर दे। 

यह भी पढ़ें >>> E Stamp Haryana Online Apply Kaise Karen, stamp certificate verify

Chandigarh Property tax status कैसे देखें?

Chandigarh Property Tax Status देखने के लिए, आप चंडीगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर जाए और फिर ऑनलाइन पेमेंट में मैथड को दोहराए। इस दौरान ही आपको Chandigarh Property tax status देखने को मिल जाएगा। आईए अब Chandigarh Property tax payment receipt कैसे निकाले यह जानते है। 

Chandigarh Property tax payment receipt कैसे निकाले?

पेमेंट करने के बाद आप इसके रिसिप्ट को जरूर सेव या डाउनलोड करना चाहेंगे। तो आईए इसका तरीका जानते है। प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन भुगतान करने के समय आपको पेमेंट रिसीव डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है,इसके अलावा आपकी ईमेल पर भी आता है। आप चाहे तो आप Chandigarh Property tax payment receipt प्राप्त करने के लिए, चंडीगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। और फिर क्विक पे टैब के अंतर्गत डुप्लीकेट रिसिप्ट पर क्लिक करके भी आप Chandigarh Property tax payment receipt निकाल सकते हैं। 

Chandigarh Property tax receipt कैसे डाउनलोड करें?

Chandigarh Property tax payment receipt प्राप्त करने के लिए, चंडीगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। और फिर क्विक पे क्षेत्र के अंतर्गत डुप्लीकेट रिसिप्ट पर क्लिक करके भी आप Chandigarh Property tax payment receipt download भी कर सकते है। 

Chandigarh Property Tax Bill Download कैसे करें ?

Chandigarh Property tax bill download करने के लिए, आप चंडीगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर जा सकते हैं और फिर आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स को देखे।

Step. 1

सबसे पहले आप संपर्क के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। आप यहां क्लिक करके भी ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Step. 2

फिर होम स्क्रीन पर उपलब्ध ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करें और फिर भी view property tax पर जाएं।

Step. 3

इसके बाद आप अपना बिल दो तरीके से देख सकते हैं। या तो आप प्रॉपर्टी आईडी का यूज कर सकते हैं या फिर आप अपना हाउस नंबर का भी यूज करके view bill पर क्लिक करके बिल देख सकते हैं। अगर आपको Chandigarh Property tax payment में किसी तरह को समस्या आए तो आप Chandigarh Property Tax Helpline Number पर संपर्क कर सकते है। आईए इसकी जानकारी लेते है। 

Chandigarh Property Tax Customer Care क्या है?

किसी भी तरह की समस्या आने पर आप Chandigarh Property Tax Customer Care से संपर्क कर सकते है, आप Chandigarh Property Tax Helpline Number 1800-180-1725 पर कॉल भी कर सकते हैं। आप चंडीगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन सहायता ले सकते हैं। आपको कस्टमर केयर की तरफ से मदद अवश्य मिलेगी। 

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Chandigarh Property Tax का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं ?

हां, आप Chandigarh Property Tax के ऑनलाइन पोर्टल के मदद से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

2. Chandigarh Property Tax में संपत्ति आईडी कैसे खोजें ?

आप sampark के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना प्रॉपर्टी आईडी ढूंढ सकते है। इसके अलावा यह आपको आपके बिल/रिसिप्ट पर भी मिल जाएगा।

3. Chandigarh Property Tax की देय तिथि क्या है ?

सभी शहरों में प्रॉपर्टी टैक्स भरने की अंतिम तिथि फाइनेंशियल ईयर का लास्ट डेट होता है यानी 31 मार्क होता है। 

Leave a Comment